ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

लंगड़ी टांग, दौड़ और म्यूजिकल चेयर में छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग, दिव्या मेघवाल और इशिका वर्मा सहित विजेता छात्राओं ने हासिल किए स्थान

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लंगड़ी टांग, दौड़ और म्यूजिकल चेयर में छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग, दिव्या मेघवाल और इशिका वर्मा सहित विजेता छात्राओं ने हासिल किए स्थान
लंगड़ी टांग, दौड़ और म्यूजिकल चेयर में छात्राओं ने लिया उत्साह से भाग, दिव्या मेघवाल और इशिका वर्मा सहित विजेता छात्राओं ने हासिल किए स्थान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में खेल विभाग एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। लंगड़ी टांग, दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल रहा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने अपने संदेश में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

लंगड़ी टांग में दिव्या मेघवाल प्रथम

लंगड़ी टांग प्रतियोगिता में दिव्या मेघवाल ने प्रथम, रसम नरवानी ने द्वितीय और सानिया रेगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दौड़ में इशिका वर्मा और खुशी गौतम संयुक्त विजेता

दौड़ प्रतियोगिता में इशिका वर्मा और खुशी गौतम संयुक्त रूप से प्रथम रहीं। दिव्या मेघवाल ने द्वितीय तथा उर्मिला प्रजापत ने तृतीय स्थान हासिल किया।

म्यूजिकल चेयर में रानू डांगोरिया ने बाजी मारी

म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रानू डांगोरिया ने प्रथम, उर्मिला ने द्वितीय और अंतिमा मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. चम्पा अग्रवाल, डॉ. मणिलता पचाणोत, डॉ. तन्वी खुराना, भगवान सिंह, योगिता शर्मा और रूबी शर्मा उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: