ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं स्वच्छता, पोस्टर प्रतियोगिता से दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय बूंदी में एनएसएस का एक दिवसीय शिविर आयोजित, छात्राओं ने पोस्टर के जरिए स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं स्वच्छता, पोस्टर प्रतियोगिता से दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश
सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाएं स्वच्छता, पोस्टर प्रतियोगिता से दिया ‘स्वच्छता ही सेवा’ का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को स्वच्छता को व्यक्तिगत आदत के साथ सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। प्रथम सत्र में आयोजित व्याख्यान में डिपार्टमेंट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के गौरव जोदान और स्टार्टअप फाउंडर उमा अंसारी ने छात्राओं को संबोधित किया।

गौरव जोदान ने कहा कि स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत तक सीमित न रखते हुए सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने की जरूरत है। स्वच्छ परिसर, स्वच्छ समाज और स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वहीं उमा अंसारी ने छात्राओं को सामाजिक जिम्मेदारी के साथ नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिए स्वच्छता के संदेश

द्वितीय सत्र में ‘स्वच्छता ही सेवा’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने आकर्षक और संदेशपरक पोस्टर बनाकर स्वच्छता के महत्व, स्वच्छ वातावरण तथा व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में माधवी वर्मा और उर्मिल चौहान ने प्रथम, भारती कुमावत ने द्वितीय तथा सलोनी सैनी और लक्ष्मी राठौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में भगवान सिंह और योगिता शर्मा मौजूद रहे।

स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का दायित्व

कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. आशुतोष बिरला ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेविकाओं से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान एनएसएस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। एनएसएस प्रभारी मुस्कान गोदिका ने विभिन्न गतिविधियों का समन्वय किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंपा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और एनएसएस स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: