ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी, छात्राओं को दी पंजीकरण की जानकारी

प्राचार्य डॉ. संदीप यादव बोले—युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी, छात्राओं को दी पंजीकरण की जानकारी
लोकतंत्र में भागीदारी के लिए मतदाता सूची में नाम जरूरी, छात्राओं को दी पंजीकरण की जानकारी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

राजकीय कन्या महाविद्यालय, बूंदी में गुरुवार को 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का मतदाता सूची में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एकदिवसीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शिविर में बीएलओ ओमप्रकाश गुर्जर एवं महादेव सैनी ने बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने नाम जुड़वाने के साथ व्यक्तिगत विवरण में संशोधन और मतदाता सूची से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी। बीएलओ ने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें अन्य पात्र विद्यार्थियों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप यादव ने कहा कि युवा लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। निर्वाचन साक्षरता क्लब (ईएलसी) प्रभारी भोला ने बताया कि विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में नियमित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: