ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

हम्माल मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष बने राजेश राठौर, लगातार दूसरी बार संभाली कमान

राजेश राठौर ने नेहुलाल गुर्जर को 95 मतों से हराया, राधेश्याम बेरवा उपाध्यक्ष निर्वाचित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
हम्माल मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष बने राजेश राठौर, लगातार दूसरी बार संभाली कमान
हम्माल मजदूर यूनियन संघ के अध्यक्ष बने राजेश राठौर, लगातार दूसरी बार संभाली कमान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

हम्माल मजदूर यूनियन संघ के चुनाव में राजेश राठौर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। तालाब गांव स्थित रामदेव मंदिर परिसर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश प्रतिनिधि ब्रजेशकांत शर्मा, जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित, संगठन मंत्री रामदत्त वैष्णव और महासंघ, भामस के प्रदेशाध्यक्ष मेघवाहन सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। मतदान सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चला, जिसमें 612 हम्माल मजदूरों ने भाग लिया।

चुनाव प्रभारी लड्डू लाल और तोलाराम ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजेश राठौर को 344 और नेहुलाल गुर्जर को 249 मत मिले। राठौर 95 मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर राधेश्याम बेरवा को 393 और भंवर लाल सैनी को 196 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर महावीर नायक को 392 और कमलेश मीणा को 187 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर रामलाल गुर्जर तथा संगठन मंत्री पद पर महावीर सैनी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

चुनाव के बाद चुनाव समिति के नरेंद्र सिंह, राजेंद्र, किशन गुर्जर, नरेंद्र नायक और कुंजबिहारी सैनी ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भारतीय मजदूर संघ, मुनीम संघ और हम्माल मजदूर संघ की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का दुपट्टा पहनाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: