नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
बूंदी, 18 अक्टूबर। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू शंकर ने हिंडोली पंचायत समिति के सभागार में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीण विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ सभी पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की स्थिति, प्रगति रिपोर्ट और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की समीक्षा की गई। सीईओ ने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन में गंभीरता बरतने और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने को कहा।
बैठक में पंचायत समिति कार्यालय के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी और कनिष्ठ सहायक उपस्थित रहे।
