ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

बूंदी में अवैध शराब का कारोबार, 144 पव्वे जब्त

त्योहारों और पंचायत चुनावों से पहले पुलिस की कार्रवाई, चित्तौड़ रोड स्थित पावर हाउस के सामने बेच रहा था शराब

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में अवैध शराब का कारोबार, 144 पव्वे जब्त
बूंदी में अवैध शराब का कारोबार, 144 पव्वे जब्त
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी में आगामी त्योहारों और पंचायतीराज चुनावों के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। सदर थाना पुलिस ने चित्तौड़ रोड स्थित पावर हाउस के सामने अवैध देशी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से देशी मदिरा के 144 पव्वे जब्त किए हैं। आरोपी शराब रखने और बेचने का वैध अनुज्ञापत्र नहीं दिखा सका।

जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय सिंह चम्पावत के मार्गदर्शन और बूंदी वृत्ताधिकारी अनिल जोशी के सुपरविजन में की गई। सदर थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति गत्ते की तीन पेटियों में देशी शराब के 144 पव्वे रखकर बेचता मिला।

पुलिस ने शराब के संबंध में वैध अनुज्ञापत्र मांगा, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने चित्तौड़ रोड, पावर हाउस के सामने निवासी 47 वर्षीय दिनेश कुमार नायक पुत्र स्वर्गीय सत्यनारायण नायक को गिरफ्तार कर शराब जब्त कर ली।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में शराब की आपूर्ति के स्रोत और अवैध कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह तथा कांस्टेबल दुर्गेश, भवानीशंकर और कृष्ण कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: