बूंदी, 17 सितंबर। नगर परिषद सभापति चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस को दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिला है। गुरुवार को एडवोकेट देवराज गोचर और अंकित बूलीवाल ने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष महावीर मीणा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने दोनों का कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों में कांग्रेस के 20 पार्षद निर्वाचित हुए हैं। ऐसे में दो निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने से सभापति चुनाव से पहले पार्टी को राहत मिली है। कांग्रेस ने सभापति पद के लिए टीकम जैन को प्रत्याशी बनाया है और समर्थन जुटाने के प्रयास कर रही है।
पहले भी कांग्रेस में रहे दोनों पार्षद
जिला प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिद्धू और जिलाध्यक्ष महावीर मीणा के आग्रह पर दोनों पार्षद कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। देवराज गोचर कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष हैं, जबकि अंकित बूलीवाल पूर्व में कांग्रेस पार्षद रह चुके हैं। इस बार दोनों निर्दलीय चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए हैं।
स्वागत के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य चर्मेश शर्मा, जिला कांग्रेस कमे
