बूंदी। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान बूंदी की ओर से श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
जिला संयोजक राजकुमार माथुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दोनों नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन दर्शन और उनकी निर्णय क्षमता आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत पर दबाव बनाने के प्रयासों के बीच इंदिरा गांधी की निडरता और सशक्त विदेश नीति से जुड़े फैसलों का महत्व और बढ़ जाता है।
कार्यक्रम में संस्थान के सह संयोजक पंडित दीपक शर्मा, युवा संयोजक योगेन्द्र सुमन, ब्लॉक संयोजक ओम तंबोली और तालेड़ा ब्लॉक संयोजक कालूलाल सैनी सहित महावीर जैन, चंद्रप्रकाश, एडवोकेट संजय शर्मा, मोहम्मद रफीक, धर्मेन्द्र सुवालका, जिब्रान खान, नानूराम और बृजमोहन यादव मौजूद रहे। सभा में संस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
