नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
इनरव्हील क्लब की ओर से नवाचार की पहल करते हुए विकास नगर स्थित राजकीय बालिका विद्यालय में योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य छात्राओं को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में योग गुरु रेनू परिहार ने छात्राओं को योग के महत्व से अवगत कराया और विभिन्न योगासनों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि बालिका का स्वस्थ रहना पूरे परिवार के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। इस दौरान उनकी सहयोगी छवि कुमारी ने भी प्रशिक्षण में सहयोग किया।
प्रतियोगिता में निधि ने प्रथम और निमिक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्लब अध्यक्ष आशा माथुर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट रेखा शर्मा, सचिव सुचित्रा गगरानी, सरबजीत कौर, डॉ. सुलोचना शर्मा, सरोज वर्मा और विद्यालय स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। अंत में विद्यालय के प्राचार्य रविंद्र दाधीच ने अतिथियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
