ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने संभाली कमान, जैतसागर और स्मृति कुंज में चलाया सघन स्वच्छता अभियान

राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के तहत युवाओं ने प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण का संदेश

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने संभाली कमान, जैतसागर और स्मृति कुंज में चलाया सघन स्वच्छता अभियान
पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं ने संभाली कमान, जैतसागर और स्मृति कुंज में चलाया सघन स्वच्छता अभियान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी, 8 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर युवाओं ने पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए बुधवार को रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (RVTR) क्षेत्र के जैतसागर तालाब में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

RVTR के उप वन संरक्षक (DCF) अरुण कुमार डी. के निर्देशन में आयोजित अभियान का नेतृत्व ‘माई भारत’ यूथ वॉलंटियर गोविंद प्रजापत ने किया। करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान युवाओं ने जैतसागर तालाब के किनारों पर फैले प्लास्टिक कचरे, बोतलों, थैलियों और अन्य अपशिष्ट को एकत्रित कर बाहर निकाला।

इसके बाद युवाओं की टीम ने टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित स्मृति कुंज पार्क परिसर में भी सघन सफाई अभियान चलाया। टीम ने पार्क परिसर में फैले कचरे को हटाकर स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान के दौरान वन विभाग की ओर से सहायक वन संरक्षक (ACF) नवीन नराणिया और रेंजर सुमित कनौजिया मौके पर मौजूद रहे और युवाओं का सहयोग किया। वन अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी का सकारात्मक उदाहरण बताया।

स्वच्छता अभियान में रामेष्ट युवा मंडल के अध्यक्ष शिखर पंचोली, रोहन गुर्जर सहित उड़ान युवा मंडल संस्थान के राजेंद्र मीणा, मनोज राठौर, कुलदीप डाबी, महेंद्र प्रजापत तथा केंद्र से जुड़े हनुमान सैनी सहित कई युवा वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

युवाओं ने लोगों से अपील की कि प्राकृतिक स्थलों पर प्लास्टिक और अन्य कचरा न फैलाएं तथा वन क्षेत्रों और जलस्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन एवं वन विभाग का सहयोग करें।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: