ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

जल जीवन मिशन के काम तय समय पर पूरे करें: एडीएम

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जल जीवन मिशन के काम तय समय पर पूरे करें: एडीएम
जल जीवन मिशन के काम तय समय पर पूरे करें: एडीएम
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी जल जीवन मिशन के तहत चल रहे पेयजल कार्यों में विभाग आपसी तालमेल बढ़ाएं और स्वीकृत परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करें। यह निर्देश अतिरिक्त जिला कलक्टर एचडी सिंह ने सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए।

बैठक में हर घर नल कनेक्शन की स्थिति की समीक्षा की गई। एडीएम ने जनता जल योजना के कार्यों की गति बढ़ाने और स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य केंद्रों को नल कनेक्शन से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वीकृत जल योजनाओं और वृहद परियोजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, नल जल मित्र नामांकन, एफएचटीसी और ओटीएमपी की स्थिति की भी समीक्षा की।

हिंडोली-नैनवां, गरड़दा, बूंदी क्लस्टर रेट्रोफिटिंग, चाकन डेम, जल सेवा आकलन, सुजलम आईडी और जल अर्पण दिवस से जुड़ी पेयजल परियोजनाओं पर भी चर्चा हुई। एडीएम ने पेयजल आपूर्ति में इस्तेमाल होने वाले पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच कराने को कहा। फ्लोराइड प्रभावित गांवों की सूची तैयार कर वहां ग्रामीणों को फ्लोराइड के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नियमित गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक रिचा चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: