ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक : प्रो. मीणा

जनजातीय गौरव दिवस पर विद्यार्थियों ने लिया उत्साह से भाग, विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक : प्रो. मीणा
बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक : प्रो. मीणा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 15 नवंबर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर रविवार को बिबनवा रोड स्थित एक शिक्षण संस्थान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। माय भारत केंद्र, बूंदी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय हिंडोली के पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. रमेश चंद मीणा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल एक नाम नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक हैं। उन्होंने अल्पायु में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि खेलकूद विकास समिति के अध्यक्ष शक्ति तोषनीवाल ने कहा कि जनजातीय समाज का देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों और गौरवशाली इतिहास से जुड़ती है। यूथ आइकन दीपक शर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में अपने संघर्ष और साहस से इतिहास रचा। आज के युवाओं को भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी कार्य करने चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान प्रबंधक डी.के. नागर ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महापुरुषों के जीवन और आदर्शों से परिचित कराना जरूरी है। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गोविंद प्रजापत ने किया। अंत में उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान माय भारत केंद्र के बलराम सैनी, नंदलाल सैनी, महावीर धाकड़ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी और युवा मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: