ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन 200 से अधिक मानव कर्तव्य याचिकाओं पर हस्ताक्षर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन 200 से अधिक मानव कर्तव्य याचिकाओं पर हस्ताक्षर
जेसीआई सप्ताह के तीसरे दिन 200 से अधिक मानव कर्तव्य याचिकाओं पर हस्ताक्षर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

मानव कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच दिवस पर जागरूकता अभियान, सात मानव कर्तव्यों का दिया संदेश

बूंदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से आयोजित जेसीआई सप्ताह 2026 के तीसरे दिन “मानव कर्तव्य एवं डिजिटल आउटरीच दिवस” के तहत मानव कर्तव्यों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में जेसीआई सदस्यों के साथ आमजन ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान 200 से अधिक मानव कर्तव्य याचिकाओं पर हस्ताक्षर करवाए गए। अभियान के माध्यम से लोगों को जीवन की रक्षा, मानवता की सेवा, पर्यावरण संरक्षण, समृद्धि, मानव गरिमा का सम्मान, शिक्षा तथा जिम्मेदारीपूर्वक नेतृत्व जैसे 7 मानव कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके सामाजिक एवं मानवीय दायित्वों के प्रति जागरूक करना और समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को समझना और उन्हें व्यवहार में उतारना समाज के विकास के लिए जरूरी है।

तीसरे दिन की समन्वयक रानू खंडेलवाल ने मानव कर्तव्य याचिका पर लोगों के हस्ताक्षर करवाए और उन्हें अभियान के उद्देश्य एवं मानव कर्तव्यों के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को सामाजिक जिम्मेदारी निभाने और मानव मूल्यों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

जेसीआई बूंदी ऊर्जा की इस पहल को मानवता, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: