बूंदी। जेसीआई बूंदी ऊर्जा की ओर से आयोजित जेसीआई सप्ताह 2026 के छठे दिन “फैमिली बॉन्डिंग डे” का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेसीआई सदस्यों को अपने परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देने के साथ पारिवारिक प्रेम, सौहार्द और आपसी जुड़ाव को मजबूत करना रहा।
इस अवसर पर जेसीआई बूंदी ऊर्जा के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ समय बिताया और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से एक-दूसरे के साथ आत्मीयता बढ़ाई। कार्यक्रम में परिवारों की सहभागिता से माहौल खुशनुमा बना रहा।
सदस्यों के परिवारजनों ने जेसीआई बूंदी ऊर्जा की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के करीब लाने के साथ संगठन के प्रति भी अपनापन और जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
परिवार को संगठन की ताकत बताया
जेसीआई बूंदी ऊर्जा की अध्यक्ष जेसी अंकिता नुवाल ने कहा कि परिवार किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होता है। “फैमिली बॉन्डिंग डे” आयोजित करने का उद्देश्य यही है कि जेसीआई के सदस्यों के परिवार भी संगठन के साथ जुड़ाव महसूस करें और स्वयं को जेसीआई परिवार का हिस्सा मानें।
उन्होंने कहा कि परिवार का सहयोग और सहभागिता सदस्यों को सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर तरीके से योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के माध्यम से पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ संगठनात्मक एकता को भी बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
