ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार

अपराध के महिमामंडन और गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली पोस्ट पर बूंदी पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाला गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। सोशल मीडिया पर अपराध का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ बूंदी पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। कापरेन थाना पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने के मामले में शिवशंकर मेहर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में वांछित एवं फरार अपराधियों की धरपकड़ के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध का महिमामंडन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस को सोशल मीडिया हैंडल Instagram ID Shiv_sankar_mehar पर हथियार के साथ फोटो पोस्ट किए जाने की जानकारी मिली। मामले की जांच के बाद कापरेन थानाधिकारी राजाराम जाट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रायथल थाना क्षेत्र के खटकड़ निवासी शिवशंकर मेहर को गिरफ्तार कर लिया।

गन कल्चर को बढ़ावा देने वाली पोस्ट पर पुलिस की नजर

पुलिस अधीक्षक शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो और अपराध से जुड़ी पोस्ट करने से समाज में अपराध का महिमामंडन होने के साथ युवाओं में गलत प्रवृत्तियों और गन कल्चर को बढ़ावा मिलने की आशंका रहती है। ऐसी गतिविधियों का कानून-व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और अपराध का महिमामंडन करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: