ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने समझाए साइबर ठगी से बचने के तरीके

केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के छात्रों ने ‘साइबर दोस्त’ बनकर दिया जागरूकता का संदेश, ओटीपी और पासवर्ड की गोपनीयता रखने की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने समझाए साइबर ठगी से बचने के तरीके
नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों ने समझाए साइबर ठगी से बचने के तरीके
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 12 नवंबर। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच केन्द्रीय विद्यालय बूंदी के विद्यार्थियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक के जरिए आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। ‘साइबर दोस्त’ विषय पर आधारित नाटक में विद्यार्थियों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए। उन्होंने संदिग्ध फिशिंग लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने तथा इंटरनेट का सतर्कता से उपयोग करने का संदेश दिया।

जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में साइबर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका शिल्पा दहिया और गजेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एचडी सिंह और अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: