ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

खाईलैंड मार्केट के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण का आरोप, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार

व्यापार संघ ने सिटी कोतवाली में दिया ज्ञापन, अवैध ठेले और पार्किंग हटाने की मांग

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खाईलैंड मार्केट के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण का आरोप, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
खाईलैंड मार्केट के मुख्य द्वार पर अतिक्रमण का आरोप, व्यापारियों ने पुलिस से लगाई गुहार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

खाईलैंड मार्केट के मुख्य द्वार पर लगे ठेलों और अवैध पार्किंग से परेशान व्यापारियों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। खाईलैंड मार्केट व्यापार संघ ने गुरुवार को सिटी कोतवाली थाना अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्य द्वार के पास से ठेले हटवाने और अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

व्यापार संघ ने ज्ञापन में बताया कि मार्केट के मुख्य द्वार पर कई ठेले लगे होने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण अतिक्रमण की स्थिति बनी हुई है। इससे व्यापारियों के साथ बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

संघ ने आरोप लगाया कि ठेले हटाने का आग्रह करने पर कुछ ठेला संचालक विवाद करने लगते हैं। व्यापारियों का कहना है कि शौचालय जाने के लिए रास्ता मांगने पर भी गाली-गलौच की जाती है और मारपीट पर उतारू होने से उनमें भय का माहौल है। व्यापार संघ ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर ठेले हटवाने और संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में राजू सैनी, दीपेन्द्र सैनी, मुकेश, आसिफ, विजय कमल, अमन, राकेश, गणेश सैनी, सोहनलाल, विष्णु शर्मा और अनिल सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: