ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

खरतरगच्छ मूर्तिपूजक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन

विमल भंडारी अध्यक्ष और सौरभ भंडारी सचिव चुने गए

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
खरतरगच्छ मूर्तिपूजक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
खरतरगच्छ मूर्तिपूजक समिति की नई कार्यकारिणी का गठन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ मूर्तिपूजक समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जैन दादावाड़ी परिसर में हुई बैठक में समाज के सदस्यों ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध चयन किया।

विमल भंडारी को अध्यक्ष, अशोक भंडारी को विशिष्ट समन्वयक अध्यक्ष, मणिकांत जी महात्मा को उपाध्यक्ष, सौरभ भंडारी को सचिव, अभिषेक छाजेड़ को सह-सचिव और प्रमोद भंडारी को कोषाध्यक्ष चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में प्रेम भंडारी, उत्तम छाजेड़, रमेश भंडारी, प्रकाश महात्मा, अभय भंडारी, प्रताप छाजेड़, अंकित भंडारी, ऋषभ भंडारी और कुशल सिंह चौधरी को शामिल किया गया। प्रकाश भंडारी और भीम सिंह छाजेड़ को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में उपस्थित समाजबंधुओं ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं और समाज की एकता तथा संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई। पूर्व अध्यक्ष अशोक भंडारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत किया। बैठक के बाद समाजबंधुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र कुमार भंडारी ने की। समिति ने उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: