ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी और खटकड़ में कांग्रेस के प्रधान बनाने का लक्ष्य, टिकट के दावेदारों से मांगी राय

पंचायती राज चुनाव की तैयारियों पर मंथन, विधायक हरिमोहन शर्मा बोले—स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय से चुनेंगे उम्मीदवार

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी और खटकड़ में कांग्रेस के प्रधान बनाने का लक्ष्य, टिकट के दावेदारों से मांगी राय
बूंदी और खटकड़ में कांग्रेस के प्रधान बनाने का लक्ष्य, टिकट के दावेदारों से मांगी राय
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। पंचायती राज चुनाव में बूंदी और खटकड़ पंचायत समितियों में प्रधान बनाने के लक्ष्य के साथ कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। टिकट वितरण से पहले दावेदारों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर स्थानीय स्तर पर रायशुमारी की जा रही है। इसी सिलसिले में बूंदी शहर के रणजीत निवास में बूंदी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक हुई। इसमें दोनों पंचायत समिति क्षेत्रों से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकरण मीणा ने बताया कि बैठक में बूंदी एवं खटकड़ पंचायत समितियों के प्रदेश प्रभारी धन सिंह नरूका, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, के. पाटन विधायक सीएल प्रेमी और पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में उम्मीदवारों की दावेदारी पर चर्चा के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय भी ली गई।

विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस बूंदी और खटकड़ पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी ईमानदार और जिताऊ उम्मीदवारों का चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर करेगी। टिकट एक ही उम्मीदवार को मिलेगा, इसलिए टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भी सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर काम करना होगा।

प्रदेश प्रभारी धन सिंह नरूका ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायती राज चुनाव के लिए तैयार हैं। उम्मीदवारों का चयन स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय लेकर किया जाएगा। के. पाटन विधायक सीएल प्रेमी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संगठित होकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता बनाए रखने और अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में काम करने की अपील की।

बैठक में जिला परिषद के चार अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इनमें वार्ड संख्या 3 से नूपुर टावर, वार्ड 4 से राधेश्याम मीणा, वार्ड 23 से कांता मीणा और वार्ड 24 से ललिता कुमारी शामिल हैं।

बैठक में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रावती कंवर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बृजमोहन यादव, शहर अध्यक्ष शैलेश सोनी, नेता प्रतिपक्ष टीकम जैन सहित विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: