नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी
बूंदी में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छटी शरीफ रविवार, 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। राजस्थान काजी काउंसिल के संरक्षक अब्दुल शकूर कादरी की सरपरस्ती और हिलाल कमेटी के सदर शहर काजी इमरान कादरी की सदारत में आयोजित बैठक में माहे जमादि उल अव्वल शरीफ के चांद की घोषणा के साथ छटी शरीफ की तारीख तय की गई।
जिला वक्फ कमेटी के सचिव मौलाना असलम ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के वर्ष 1448 हिजरी के पांचवें महीने जमादि उल अव्वल शरीफ की पहली तारीख 13 अक्टूबर को मानी गई है। इसी क्रम में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की छटी शरीफ 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जश्ने मदारुल आलमीन दादा मदार का उर्स 29 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा।
बैठक में हाजी अब्दुल सत्तार, अजीज कादरी, मोहम्मद अहमद रजा, मेहमूद अली और जमशेदुर रहमान मौजूद रहे।
