ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

कुवारती मंडी के बाहर आवारा स्वानों का आतंक, वृद्ध महिला को 5-6 जगह नोचा

धानमंडी से लौट रही शांति बाई पर आधा दर्जन से अधिक स्वानों ने किया हमला, जिला अस्पताल में भर्ती

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
कुवारती मंडी के बाहर आवारा स्वानों का आतंक, वृद्ध महिला को 5-6 जगह नोचा
कुवारती मंडी के बाहर आवारा स्वानों का आतंक, वृद्ध महिला को 5-6 जगह नोचा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। कुवारती मंडी के बाहर शुक्रवार रात आवारा स्वानों के झुंड ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। आधा दर्जन से अधिक स्वानों ने महिला को शरीर पर कई जगह बुरी तरह नोच लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे विकास माली ने स्वानों को भगाकर उनकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, शांति बाई शुक्रवार रात करीब 11 बजे धानमंडी में काम करके लौट रही थीं। इसी दौरान कुवारती मंडी के बाहर अचानक स्वानों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्वानों ने उनके शरीर पर पांच से छह जगह काटकर गंभीर जख्म कर दिए। महिला की आवाज सुनकर पहुंचे विकास माली ने किसी तरह स्वानों को भगाया।

घायल शांति बाई को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां हड्डी वार्ड में उनका इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद क्षेत्र में आवारा स्वानों की समस्या और रात के समय राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। कुवारती मंडी के आसपास कामकाज के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों के लिए स्वानों का झुंड खतरा बन सकता है। घटना ने नगर परिषद क्षेत्र में आवारा स्वानों से सुरक्षा और उनकी रोकथाम के इंतजामों पर भी सवाल खड़े किए हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: