बूंदी। कर्मचारी महासंघ एकीकृत के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित नगर परिषद सभापति भरत शर्मा और उपसभापति संजय भूटानी का स्वागत कर जिला चिकित्सालय बूंदी में पूर्व में कार्यरत छह लैब टेक्नीशियनों की दोबारा नियुक्ति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पंडित बृज सुंदर शर्मा सामान्य चिकित्सालय में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अंतर्गत पुनः नियुक्ति दिलाने की मांग उठाई।
कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना के तहत कार्यरत छह लैब टेक्नीशियनों को करीब छह माह पहले प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की ओर से हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को दोबारा नियुक्ति नहीं मिल पाई है।
दोबारा जॉइनिंग दिलाने की मांग
ज्ञापन के दौरान लैब टेक्नीशियनों ने सभापति से आग्रह किया कि उन्हें जिला चिकित्सालय में राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी के अंतर्गत दोबारा नियुक्ति देकर जॉइनिंग दिलाई जाए। कर्मचारियों ने अपनी समस्या से अवगत कराते हुए मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
इस अवसर पर कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेश महामंत्री अनीस अहमद, जिला अध्यक्ष वरुण शर्मा, प्रद्युम्न बागड़ी, यश सक्सेना, अमित गौतम, तेजराज सिंह हाड़ा, सूरज क्लोशिया सहित महासंघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
