ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

दीपावली से पहले श्रमिकों को बोनस भुगतान के निर्देश

श्रम विभाग ने बूंदी जिले के नियोजकों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों से की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
दीपावली से पहले श्रमिकों को बोनस भुगतान के निर्देश
दीपावली से पहले श्रमिकों को बोनस भुगतान के निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 5 नवंबर। दीपावली पर श्रमिकों और कर्मचारियों की खुशियों में उनकी मेहनत का हक भी शामिल हो, इसके लिए श्रम विभाग ने जिले के सभी नियोजकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, वाणिज्यिक संस्थानों और ठेका एजेंसियों को दीपावली से पहले बोनस भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रम कल्याण अधिकारी अंकिता महर्षि ने संस्थान संचालकों से अपील की है कि वे नियमानुसार देय बोनस का भुगतान समय पर करें, ताकि श्रमिक परिवार भी त्योहार हर्षोल्लास से मना सकें।

उन्होंने बताया कि किसी भी व्यावसायिक अथवा औद्योगिक संस्थान की प्रगति में श्रमिकों और कर्मचारियों की मेहनत की अहम भूमिका होती है।

मजदूरी संहिता, 2019 की धारा 26(1) के तहत प्रत्येक संस्थान के लिए वित्तीय वर्ष के आठ माह की समाप्ति के भीतर देय बोनस का भुगतान करना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार बोनस भुगतान नहीं करने वाले संस्थानों के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के प्रावधानों के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: