ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

लाल लंगोट वाले बाबा की नौवीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, 31 यूनिट रक्तदान

बूंदी में श्रद्धा के साथ हुआ गुरु वंदन, गोसेवा, मरीजों को फल वितरण और जरूरतमंदों को भोजन कराने सहित हुए कई आयोजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लाल लंगोट वाले बाबा की नौवीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, 31 यूनिट रक्तदान
लाल लंगोट वाले बाबा की नौवीं पुण्यतिथि पर सेवा कार्य, 31 यूनिट रक्तदान
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी | नागरिक अभिव्यक्ति। संत श्री श्री 1008 महंत परमहंस बजरंगदास जी महाराज, जिन्हें श्रद्धालु लाल लंगोट वाले बाबा के नाम से जानते हैं, की नौवीं पुण्यतिथि मंगलवार को बूंदी में श्रद्धा, उत्साह और सेवाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने संत का स्मरण कर उनके सेवा संदेश को आगे बढ़ाया।

समिति के मीडिया प्रभारी अभिषेक ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह नरसिंह आश्रम में हुई। यहां बाबा की विशेष गुरु वंदना की गई और उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

गोसेवा से लेकर जरूरतमंदों को भोजन तक

पुण्यतिथि के अवसर पर बहादुर सिंह सर्किल स्थित कायन हाउस में गायों को हरा चारा खिलाकर गोसेवा की गई। इसके बाद जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को ताजे फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

रेतवाली महादेव प्रांगण और खोजा गेट गणेश मंदिर परिसर में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया। इन सेवा कार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा के सेवाभाव और मानवता के संदेश को आत्मसात किया।

रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रहित

कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं और अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 31 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। ब्लड बैंक प्रभारी नारायण सिंह हाड़ा सहित स्टाफ ने शिविर के संचालन में सहयोग दिया।

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

इस दौरान नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष राजकुमार श्रंगी, गोपाल गौ सेवा संस्थान के अध्यक्ष रमेश हाड़ा, कालू कटारा, पार्षद मनोज गोचर, तुषार पारीक, दिलीप सिंह राजावत, पूर्व पार्षद गौरव वर्मा, शिवराज सिंह राजावत, दिनेश पांचाल, अभय चतुर्वेदी, यशवंत शर्मा, चेतन पंचोली, रिंकू शर्मा, राहुल सेन, राजेंद्र हाड़ा, दीपक पंचोली, राजू गुर्जर, निखिल हाड़ा, राजू माहुर, मनोज गौतम, महावीर सेन, बंटी पंचोली, भोला गुर्जर, जितेंद्र शर्मा, विजय घेघट, किट्टू, आशीष प्रजापत, नवीन चतुर्वेदी और मनोज जांगिड़ सहित अनेक गुरु भक्त मौजूद रहे।

पुण्यतिथि पर आयोजित धार्मिक और सामाजिक सेवा कार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने संत को श्रद्धांजलि अर्पित की और सेवा, करुणा व मानवता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: