बूंदी। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा के निरीक्षण के बाद लंका गेट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सोमवार को निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने क्षेत्र के चारों हिस्सों में सफाई कर जमा कचरे को हटाया।
मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि सभापति भरत शर्मा ने सोमवार को लंका गेट क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद मंगलवार को जमादार आकाश झावा के नेतृत्व में सफाई कार्य शुरू किया गया।
अभियान के दौरान जमा कचरे और गंदगी को जेसीबी मशीन की मदद से हटाकर निस्तारित किया गया। क्षेत्रवासियों ने त्वरित सफाई कार्रवाई पर राहत जताई।
