नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
महर्षि वाल्मीकि का जीवन ज्ञान, शिक्षा, मानवता और सामाजिक समरसता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। यह बात नवयुग वाल्मीकि संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक नरवाला ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कही। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए नागरिकों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
दीपक नरवाला ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं समाज को सत्य, सदाचार और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनकी जयंती केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक भेदभाव मिटाने और समानता की भावना को मजबूत करने का संकल्प लेने का भी अवसर है।
उन्होंने नागरिकों से महर्षि वाल्मीकि के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक एकता बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर अनिल धुलिया, सत्यनारायण नरवाला, विकास वंश और शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
