ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

गढ़ गणेश को पीले चावल भेंट कर बूंदी महोत्सव का दिया निमंत्रण

27 से 29 नवंबर तक होगा बूंदी महोत्सव-2026 का आयोजन, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर शहरवासियों को भी बांटे पीले चावल

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
गढ़ गणेश को पीले चावल भेंट कर बूंदी महोत्सव का दिया निमंत्रण
गढ़ गणेश को पीले चावल भेंट कर बूंदी महोत्सव का दिया निमंत्रण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। बूंदी महोत्सव-2026 की तैयारियों के बीच बुधवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ महोत्सव का निमंत्रण देने की शुरुआत हुई। आगामी 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले महोत्सव के लिए प्रथम पूज्य भगवान गणेश को पीले चावल और आमंत्रण पत्र भेंट कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

इसके साथ ही शहर के प्रमुख मंदिरों में निमंत्रण देकर शहरवासियों को भी महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया।

नगर परिषद सभापति भरत शर्मा और अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव बुधवार को गढ़ गणेश मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और महोत्सव का आमंत्रण पत्र व पीले चावल अर्पित किए। इस दौरान भारतीय परंपराओं को करीब से देखने के लिए विदेशी पर्यटक भी मौजूद रहे। उन्होंने इस पारंपरिक रस्म में उत्साह के साथ भाग लिया।

रंगनाथ और चारभुजा नाथ मंदिर में भी दिया निमंत्रण

गढ़ गणेश मंदिर में निमंत्रण देने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शहर के प्रमुख आराध्य स्थल श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चारभुजा नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के समक्ष आमंत्रण पत्र और पीले चावल अर्पित किए। इस दौरान महोत्सव के सफल आयोजन के लिए आशीर्वाद लिया गया।

इसके बाद शहर के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को पीले चावल बांटे गए। शहरवासियों से आगामी बूंदी महोत्सव में सपरिवार शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया।

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

बूंदी महोत्सव जिले की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और पर्यटन को सामने लाने का अवसर है। 27 से 29 नवंबर तक होने वाले इस आयोजन को लेकर निमंत्रण की पारंपरिक प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही तैयारियों ने गति पकड़नी शुरू कर दी है।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास, जिला कोषाधिकारी चित्रा सिंह, पर्यटन अधिकारी प्रेम शंकर सैनी, पुरातत्व विभाग के संग्रहालयाध्यक्ष जगदीश वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: