ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, 27 से तीन दिन सजेगा शहर

जिला कलक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर स्वच्छता और जनभागीदारी पर दिया जोर, बहुरंगी पोस्टर का विमोचन; इस बार परम्परागत वेशभूषा प्रतियोगिता बनेगी नया आकर्षण

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, 27 से तीन दिन सजेगा शहर
बूंदी महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी तेज, 27 से तीन दिन सजेगा शहर
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 13 नवंबर। ऐतिहासिक बूंदी महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शहर की स्वच्छता, सांस्कृतिक आयोजनों की गुणवत्ता और आमजन की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में महोत्सव के बहुरंगी पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी आयोजन उच्च गुणवत्ता के हों और शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियां आकर्षक व उत्कृष्ट स्तर की हों।

उन्होंने शहरवासियों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजेश गोयल ने कहा कि महोत्सव केवल प्रशासनिक आयोजन नहीं, बल्कि हर शहरवासी का उत्सव बनना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों से प्रतिष्ठानों के बाहर डस्टबिन रखने और शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में पहुंचाने तथा बूंदी को स्वच्छ और ग्रीन सिटी बनाने पर भी जोर दिया।

नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त जिला कलक्टर एचडी सिंह ने बताया कि तीनों दिन शहर में रोशनी की विशेष व्यवस्था रहेगी। शोभायात्रा के स्वागत स्थलों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

इस बार स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए परम्परागत वेशभूषा प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। पोस्टर में गढ़ पैलेस और चौरासी खंभों की छतरी सहित बूंदी की ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया गया है। बैठक में जनप्रतिनिधि, पर्यटन विभाग के अधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: