ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

बूंदी महोत्सव की तैयारियों पर बैठक, शोभायात्रा में दिखेगी ग्रामीण संस्कृति

27 से 29 नवंबर तक होगा आयोजन; समाजों से पारंपरिक वेशभूषा और झांकियों के साथ शामिल होने की अपील

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी महोत्सव की तैयारियों पर बैठक, शोभायात्रा में दिखेगी ग्रामीण संस्कृति
बूंदी महोत्सव की तैयारियों पर बैठक, शोभायात्रा में दिखेगी ग्रामीण संस्कृति
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 24 सितंबर। बूंदी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में सामाजिक संगठनों, समाजों और व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में 27 से 29 नवंबर तक होने वाले महोत्सव को भव्य बनाने और शोभायात्रा की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने समाजों से पारंपरिक वेशभूषा में शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे देशी-विदेशी पर्यटकों को भारत की विविधता में एकता का संदेश मिलेगा। शोभायात्रा में बूंदी जिले के ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाने के साथ समाजों और संगठनों से अपने कुलदेवता, प्रसिद्ध व्यक्तित्व, ऐतिहासिक घटनाओं और सामाजिक परंपराओं पर आधारित झांकियां तैयार करने को कहा गया।

बैठक में शोभायात्रा मार्ग को फूलमालाओं और बंदनवार से सजाने, तोरण द्वार बनाने और शोभायात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत करने का सुझाव भी दिया गया। जिला कलक्टर ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए व्यापारिक संगठनों और आमजन से सहयोग की अपील की।

महोत्सव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 8 अक्टूबर को महिला विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन की ओर से गठित समिति महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सामाजिक संगठन को चिह्नित करेगी। उस संगठन को 26 जनवरी के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव, नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, जिला कोषाधिकारी चित्रा सिंह, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक शरद व्यास, पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी, इंटेक संयोजक राजकुमार दाधीच, रेडक्रॉस सचिव अशोक विजय सहित विभिन्न समाजों और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: