ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

मेघवाल समाज ने निकाली बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा

भजनों पर रातभर थिरके समाजबंधु, राजस्थानी रंग में रंगा बूंदी शहर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
मेघवाल समाज ने निकाली बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा
मेघवाल समाज ने निकाली बाबा रामदेव जी की भव्य शोभायात्रा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 13 सितम्बर। श्री बाबा रामदेव मंदिर विकास समिति एवं मेघवाल समाज बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाबा रामदेव जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में समाजबंधुओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। डीजे पर गूंजते बाबा रामदेव जी के भजनों पर युवाओं सहित महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। पूरे मार्ग में रामसा पीर के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बाबा रामदेव जी के अवतरण दिवस के अवसर पर मेघवाल समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में दोपहर 1 बजे मंदिर प्रांगण में शोभायात्रा की मुख्य घोड़ी और कलश की बोली लगाई गई। कलश की सर्वाधिक बोली प्रेमशंकर डंडवासिया एवं विशाल बारूंधना ने, जबकि घोड़ी की सर्वाधिक बोली मदन लाल छोगन ने लगाई।

इसके बाद मंदिर परिसर में आरती कर रामसा पीर के जयकारों के साथ शोभायात्रा रवाना हुई। शोभायात्रा अभयनाथ महादेव, सूरज जी का बड़ एवं शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नाहर का चौहट्टा पहुंची। यहां समाज की महिलाओं ने 25 कलश धारण कर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण

मेघवाल पंचायत अध्यक्ष मदन लाल छोगन का घोड़े पर सवार होकर अगुवाई की, उनके पीछे ऊंट, घोड़े और नवयुवकों का समूह डीजे पर बज रहे बाबा रामदेव जी के भजनों पर नाचते-गाते चल रहा था। पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिला मंडल एवं समाज की महिलाओं ने बैंड की धुनों पर बाबा के जयकारे लगाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनके पीछे मसक बाजो के साथ समाज के प्रबुद्धजन एवं बाबा रामदेव जी की बग्गी रही।

नाहर का चौहट्टा में शोभायात्रा का अलग ही रंग देखने को मिला। यहां मौजूद विदेशी सैलानी भी बाबा रामदेव जी के भजनों और राजस्थानी लोक संस्कृति से प्रभावित हुए और स्वयं को नृत्य करने से नहीं रोक पाए। उनके नृत्य ने शोभायात्रा में आकर्षण बढ़ा दिया।

महाआरती के बाद भंडारा, प्रसादी का हुआ वितरण

शाम को मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद समाज की ओर से भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं समाजबंधुओं को प्रसादी वितरित की गई। धार्मिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

शोभायात्रा एवं भंडारे की व्यवस्थाओं में समाज के अध्यक्ष मदनलाल छोगन, मंदिर पुजारी जगदीश महाराज, देवी शंकर करवरिया, नन्दराम छोगण, ओम प्रकाश चौहान, उदालाल डंडवासिया, सुरेन्द्र घोड़ावत, सुरेश घोड़ावत, अनिल डंडवासिया, सोहनलाल खुवाड़ा, निर्मल बकरोलिया, रमेश बोपलिया, भगवान डंडवासिया, राम स्वरूप उमरिया, रामपाल पड़ियार, रामदेव खांदेला, पोखर लाल बरूधना, दुर्गालाल करवरिया, राजेन्द्र घोड़ावत, मेघराज बरूधना, महावीर सामरिया, शम्भू लाल करवरिया, सुनील डंडवासिया, कैलाश बोपल्या, पूरण पड़ियार, रितेश खाटरिया, महावीर खाटरिया, हेमन्त खुवाड़ा, रामचरण घोड़ावत, हिमालय घोड़ावत, भारत भूषण खाटरिया, महावीर नोगांवा, फूल चन्द खटवाड़िया, सुनील छोगण, महेन्द्र बरूधना, महेश सामरिया, सुरेश खांदेला, बंटी सूर, रवि खटवाड़िया, राजकुमार पालडिया, दिलीप बकरोलिया, महेन्द्र बरूधना, निर्मल डंडवासिया, शुभम छोगण सहित समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित समाजबंधुओं ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: