बूंदी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुख्य अभियुक्त के सहयोगी अभियुक्त कैफे संचालक को गिरफ्तार करने में कोतवाली थाना पुलिस को सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया कि पुलिस थाना कोतवाली बूंदी में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में मुख्य अभियुक्त को कैफे में कमरा उपलब्ध करवाकर मुख्य अभियुक्त के अपराध में सहयोग व दुष्प्रेरण करने के मामले में सह अभियुक्त सूरजभान सिंह, निवासी चौंतरा का खेडा थाना गेण्डोली जिला बूंदी हाल निवासी महिन्द्रा कॉलोनी पुराना माटून्दा रोड बूंदी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुख्य अभियुक्त को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया जा चुका है । सह अभियुक्त सूरजभान सिंह को बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश कर जेल भिजवाया गया है।
