ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / क्राइम एवं सुरक्षा / लेख विस्तार
क्राइम एवं सुरक्षा

नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में फरार मां गिरफ्तार

दबलाना पुलिस ने न्यायालय में किया पेश, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा; बालिका ने मां पर अन्य लोगों के साथ मिलकर देह व्यापार में धकेलने का लगाया था आरोप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में फरार मां गिरफ्तार
नाबालिग से देह व्यापार कराने के मामले में फरार मां गिरफ्तार
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी

बूंदी। नाबालिग बालिका से कथित तौर पर देह व्यापार कराने के मामले में दबलाना थाना पुलिस ने फरार चल रही उसकी मां को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला घटना के समय से ही फरार थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

बालिका ने आश्रय गृह में लगाए थे आरोप

दबलाना थानाधिकारी प्रिया व्यास ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग बालिका को रेस्क्यू किया गया था। 28 मार्च 2026 को बूंदी स्थित तेजस्विनी बालिका खुला आश्रय गृह में बालिका ने अपनी मां पर अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे देह व्यापार में धकेलने और इसके बदले रुपये लेने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

गिरफ्तारी वारंट के बाद तलाश तेज

पुलिस के मुताबिक, मामले में वांछित बालिका की मां घटना के समय से ही फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए वारंट प्राप्त कर संभावित ठिकानों पर तलाश की गई। इसके बाद 27 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अनुसंधान के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई थानाधिकारी प्रिया व्यास के नेतृत्व में की गई। टीम में सहायक उपनिरीक्षक नानूराम, महिला कांस्टेबल करिश्मा सारण तथा कांस्टेबल बाबूलाल और हंसराज शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: