नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत शनिवार को मोरड़ी पाड़ा स्थित मदरसे में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालचंद पाड़ा के तत्वावधान में आयोजित शिविर में 71 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में मरीजों की जांच के साथ निशुल्क दवाएं वितरित की गईं और स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
शिविर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों की आवश्यक जांचें कर उन्हें उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को टीबी मुक्त अभियान और तंबाकू मुक्त अभियान के बारे में जानकारी देते हुए जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित कीं।
शिविर का उद्देश्य स्थानीय लोगों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और उन्हें उपलब्ध सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में डॉ. मोहनलाल वर्मा, डॉ. ओपी वर्मा, हेल्थ मैनेजर संदीप तेजस्वी, नर्सिंग ऑफिसर यश सक्सेना, एएनएम अलीजा और गुंजन बचनानी, लैब टेक्नीशियन ओमप्रकाश, सहायक कर्मी दुर्गा शंकर बैरवा तथा आशा सहयोगिनी छुट्टन ने सेवाएं दीं।
