ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी में दूसरे चरण में 81.75% मतदान, कापरेन 84.92% के साथ सबसे आगे

सबहेड: चार नगरपालिकाओं के 104 वार्डों में 54,540 मतदाताओं ने डाले वोट, 356 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में दूसरे चरण में 81.75% मतदान, कापरेन 84.92% के साथ सबसे आगे
बूंदी में दूसरे चरण में 81.75% मतदान, कापरेन 84.92% के साथ सबसे आगे
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के दूसरे चरण में शुक्रवार को हिण्डोली, नैनवां, कापरेन और लाखेरी नगरपालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चारों निकायों में कुल 81.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 66,714 मतदाताओं में से 54,540 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चारों नगरपालिकाओं के 104 वार्डों के लिए 104 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ। इससे पहले सुबह 6 बजे सभी केंद्रों पर मॉक पोल कर मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता जांची गई।

कापरेन में सर्वाधिक 84.92 प्रतिशत मतदान

दूसरे चरण में कापरेन नगरपालिका मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रही। यहां 16,249 मतदाताओं में से 13,799 ने वोट डाले और 84.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नैनवां में 20,243 मतदाताओं में से 16,812 ने मतदान किया और प्रतिशत 83.05 रहा।

हिण्डोली में 7,802 में से 6,209 मतदाताओं ने वोट डाले और मतदान प्रतिशत 79.58 रहा। लाखेरी में 22,420 मतदाताओं में से 17,720 ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां चारों निकायों में सबसे कम 79.04 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

356 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

हिण्डोली के 19, नैनवां के 25, कापरेन के 25 और लाखेरी के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव हुआ। हिण्डोली में 48, लाखेरी में 133, कापरेन में 87 और नैनवां में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान समाप्त होने के साथ ही कुल 356 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 14 सितंबर को होगी।

दिन चढ़ने के साथ बढ़ता गया मतदान

सुबह 10 बजे तक हिण्डोली में 34.64, कापरेन में 29.50, लाखेरी में 26.45 और नैनवां में 22.96 प्रतिशत मतदान हुआ। दोपहर 12 बजे तक यह आंकड़ा क्रमश: 49.95, 51.17, 44.44 और 43.44 प्रतिशत पहुंच गया।

दोपहर एक बजे तक हिण्डोली में 58.98, कापरेन में 60.56, लाखेरी में 52.76 और नैनवां में 53.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अपराह्न 3 बजे तक हिण्डोली में मतदान 70.10, कापरेन में 71.96, लाखेरी में 65.16 और नैनवां में 65.50 प्रतिशत पहुंच गया।

शाम 5 बजे तक कापरेन में 82.41 प्रतिशत मतदान दर्ज हो चुका था, जबकि नैनवां में 78.98, हिण्डोली में 77.81 और लाखेरी में 74.36 प्रतिशत मतदाता वोट डाल चुके थे। मतदान समाप्त होने तक कापरेन 84.92 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जताया आभार

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने पहले और दूसरे चरण में बूंदी नगर परिषद सहित केशोरायपाटन, इन्द्रगढ़, देई, हिण्डोली, कापरेन, लाखेरी और नैनवां में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए मतदाताओं, मतदान दलों और मीडिया प्रतिनिधियों का आभार जताया।

उन्होंने स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिसकर्मियों तथा चुनावी व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की सहभागिता से लोकतंत्र का यह महापर्व शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: