ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

जनसेवा के संकल्प, समर्पण और जनता के विश्वास की जीत : भाजपा

बूंदी भाजपा कार्यालय में नगर परिषद चुनाव में जीत का जश्न, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
जनसेवा के संकल्प, समर्पण और जनता के विश्वास की जीत : भाजपा
जनसेवा के संकल्प, समर्पण और जनता के विश्वास की जीत : भाजपा
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 15 सितंबर। बूंदी नगर परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के बाद सोमवार को भाजपा कार्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। पार्टी नेताओं ने चुनाव परिणाम को भाजपा की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत बताया।

जिला संगठन प्रभारी इंद्रमल सेठिया, सह प्रभारी अंकित चेची, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, जिला महामंत्री संजय लाठी, चुनाव प्रभारी महेश विजय और चुनाव संयोजक कुंज बिहारी बील्या ने नगर परिषद चुनाव परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजयी प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।

भाजपा नेताओं ने कहा कि बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों में से 29 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास, आशीर्वाद और पार्टी की विकासोन्मुखी नीतियों पर मुहर है। उन्होंने कहा कि यह केवल भाजपा प्रत्याशियों की जीत नहीं, बल्कि बूंदी की जनता की जीत है।

नेताओं ने कहा कि चुनाव परिणाम मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के प्रति जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को शहर के विकास, सुशासन और बेहतर भविष्य के लिए समर्थन दिया है।

भाजपा नेताओं ने बूंदी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखकर शहर के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेगी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ सुशासन और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस दौरान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और जीत को लेकर नारेबाजी के साथ जश्न का माहौल बना रहा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: