बूंदी, 14 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत सोमवार को बूंदी नगर परिषद सहित जिले की 8 नगरीय निकायों में मतगणना पूरी हुई। बूंदी नगर परिषद, केशवरायपाटन, इन्द्रगढ़, लाखेरी, हिण्डोली, देई, नैनवां और कापरेन नगरपालिकाओं के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। परिणामों में अलग-अलग निकायों में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली।
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के 29, कांग्रेस के 20 और 11 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए। केशवरायपाटन में भाजपा के 12, कांग्रेस के 3 और 10 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। कापरेन में भाजपा और कांग्रेस दोनों के 11-11 पार्षद जीते, जबकि 3 निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए।
नैनवां नगरपालिका में कांग्रेस के 11, भाजपा के 8 और 6 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। हिण्डोली में कांग्रेस के 12, भाजपा के 7 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। इन्द्रगढ़ में भाजपा के 12 और कांग्रेस के 8 प्रत्याशी विजयी रहे। लाखेरी में कांग्रेस के 17, भाजपा के 16 और 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीते। वहीं देई नगरपालिका में भाजपा के 11, कांग्रेस के 7 और 2 निर्दलीय प्रत्याशी निर्वाचित हुए।
बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों के परिणाम
बूंदी नगर परिषद में वार्डवार परिणाम भी घोषित किए गए। वार्ड 1 में प्रभात देवी (निर्दलीय) ने मुकेश कुमार सैनी (भाजपा) को 324 मतों से हराया। वार्ड 2 में पप्पू लाल बैरवा (भाजपा) 160 मतों से विजयी रहे। वार्ड 3 में आत्माराम (निर्दलीय) ने 201 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 4 में नरेंद्र मीणा (भाजपा) 123 मतों से, वार्ड 5 में सोनिया सिंह (भाजपा) 647 मतों से, वार्ड 6 में रामवीर (निर्दलीय) 161 मतों से और वार्ड 7 में सुनीता गुर्जर (निर्दलीय) 201 मतों से विजयी रहीं। वार्ड 8 में ममता कुमारी (भाजपा) ने 138 मतों से, वार्ड 9 में आकाश सैनी (भाजपा) ने 137 मतों से तथा वार्ड 10 में प्रेम शंकर (कांग्रेस) ने 110 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 11 में छोटूलाल (भाजपा) 125 मतों से, वार्ड 12 में महादेव (कांग्रेस) 113 मतों से, वार्ड 13 में बाल किशन सोनी (भाजपा) 101 मतों से, वार्ड 14 में मीना कुमारी (निर्दलीय) 35 मतों से, वार्ड 15 में अंजु बाला (भाजपा) 134 मतों से और वार्ड 16 में विशाल (निर्दलीय) 76 मतों से विजयी रहे।
वार्ड 17 में जीशान अली (निर्दलीय) ने 409 मतों से, वार्ड 18 में नगेन्द्र शर्मा (भाजपा) ने 271 मतों से, वार्ड 19 में रंजना (भाजपा) ने 220 मतों से, वार्ड 20 में समरीन (कांग्रेस) ने 750 मतों से और वार्ड 21 में किरण हाडा (भाजपा) ने 189 मतों से जीत हासिल की।
वार्ड 22 में संजय (भाजपा) ने 782 मतों से जीत दर्ज की। वार्ड 23 में अनवर हुसैन (निर्दलीय) 291 मतों से, वार्ड 24 में संगीता (कांग्रेस) 386 मतों से, वार्ड 25 में शैलेश सोनी (कांग्रेस) 272 मतों से और वार्ड 26 में मोनिका माहेश्वरी (भाजपा) 87 मतों से विजयी रहीं।
वार्ड 27 में भरत कुमार शर्मा (भाजपा) 576 मतों से, वार्ड 28 में मनोज कुमार (कांग्रेस) 17 मतों से, वार्ड 29 में अनीता बाई (भाजपा) 198 मतों से, वार्ड 30 में ललिता (कांग्रेस) 299 मतों से और वार्ड 31 में मोहनलाल (भाजपा) 227 मतों से जीते।
वार्ड 32 में लक्ष्मण (कांग्रेस) 312 मतों से, वार्ड 33 में आकांक्षा किराड़ (कांग्रेस) 243 मतों से, वार्ड 34 में विजय सिंह गहलोत (कांग्रेस) 170 मतों से, वार्ड 35 में संपत (कांग्रेस) 10 मतों से तथा वार्ड 36 में संदीप देवगन (भाजपा) 224 मतों से विजयी हुए।
वार्ड 37 में प्रीति गोचर (भाजपा) 155 मतों से, वार्ड 38 में संध्या रावल (निर्दलीय) 54 मतों से, वार्ड 39 में गौरव भटनागर (भाजपा) 91 मतों से और वार्ड 40 में मयंक (कांग्रेस) 188 मतों से विजयी रहे।
वार्ड 41 में नसीम बानो (कांग्रेस) ने 286 मतों से, वार्ड 42 में मोईनउल हसन (कांग्रेस) ने 943 मतों से, वार्ड 43 में सागीर अहमद (कांग्रेस) ने 113 मतों से और वार्ड 44 में अंकित कुमार (निर्दलीय) ने 11 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 45 में मो. मोहसिन बेग (कांग्रेस) 209 मतों से, वार्ड 46 में पेन्शू सिंह (भाजपा) 351 मतों से, वार्ड 47 में निशांत नुवाल (कांग्रेस) 231 मतों से और वार्ड 48 में बिमला (कांग्रेस) 96 मतों से विजयी रहीं।
वार्ड 49 में हंसराज (भाजपा) ने 990 मतों से बड़ी जीत दर्ज की। वार्ड 50 में प्रियंका (भाजपा) ने महज 1 मत के अंतर से जीत हासिल की। वार्ड 51 में उमा (भाजपा) 105 मतों से, वार्ड 52 में संस्कृति जैन (भाजपा) 82 मतों से और वार्ड 53 में सुरेश कुमार (भाजपा) 143 मतों से विजयी रहे।
वार्ड 54 में देवराज (निर्दलीय) ने 138 मतों से, वार्ड 55 में राजेंद्र सिंह (भाजपा) 127 मतों से, वार्ड 56 में दिलीप सिंह (भाजपा) 143 मतों से और वार्ड 57 में टीकम जैन (कांग्रेस) 146 मतों से जीत दर्ज की।
वार्ड 58 में मनोज कुमार (भाजपा) 21 मतों से, वार्ड 59 में तुषार पारीक (भाजपा) 165 मतों से और वार्ड 60 में मोइनुद्दीन (कांग्रेस) 67 मतों से विजयी हुए।
बूंदी नगर परिषद के चुनाव परिणामों में कई वार्डों में कांटे की टक्कर देखने को मिली। वार्ड 50 में एक मत से फैसला हुआ, जबकि वार्ड 44 और वार्ड 35 में भी जीत का अंतर बेहद कम रहा। दूसरी ओर वार्ड 49 और वार्ड 42 में प्रत्याशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
मतगणना पूरी होने के साथ ही अब निर्वाचित पार्षदों के सामने नगर निकायों में नई बोर्ड व्यवस्था के गठन का चरण शुरू होगा।
