ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / खास खबर / लेख विस्तार
खास खबर

बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई, होर्डिंग हटाए और चबूतरे तोड़े

तीन बत्ती चौराहे से अलगोजा होटल तक चला अभियान, दुकानदारों को सड़क पर स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई, होर्डिंग हटाए और चबूतरे तोड़े
बूंदी में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद की कार्रवाई, होर्डिंग हटाए और चबूतरे तोड़े
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा एवं आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में परिषद के दस्ते ने तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक सड़क के दोनों ओर कार्रवाई की।

अभियान के दौरान सड़क किनारे और दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगाए गए बड़ी संख्या में होर्डिंग्स हटाए गए। इसके साथ ही दुकानों के बाहर बनाए गए स्थाई चबूतरों और अन्य अतिक्रमण को तोड़ा गया। नगर परिषद दस्ते ने कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कार्रवाई

अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला ने बताया कि सभापति की ओर से शहर की सड़कों पर किए जा रहे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। इसी के तहत तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड पर अलगोजा होटल तक अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर किए गए स्थाई अतिक्रमण को भी हटाया गया। नगर परिषद का उद्देश्य सड़क मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: