नागरिक अभिव्यक्ति @ बूंदी
बूंदी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगर परिषद परिसर में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद सभापति भरत शर्मा सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
सभापति शर्मा ने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे को याद किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का देश के प्रति योगदान और उनके आदर्श आज भी प्रेरणा देते हैं। इस दौरान उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में नगर परिषद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
