ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी नगर परिषद में लहराया भाजपा का परचम, भरत शर्मा 18 मतों से विजयी

60 में से भाजपा प्रत्याशी को मिले 39 वोट, कांग्रेस के टीकम जैन को 21 मत; जीत के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी नगर परिषद में लहराया भाजपा का परचम, भरत शर्मा 18 मतों से विजयी
बूंदी नगर परिषद में लहराया भाजपा का परचम, भरत शर्मा 18 मतों से विजयी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 21 सितंबर। बूंदी नगर परिषद के सभापति पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। सोमवार को भारी गहमागहमी और कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुए मतदान और मतगणना में भाजपा प्रत्याशी भरत शर्मा ने कांग्रेस के टीकम जैन को 18 मतों के अंतर से हराकर सभापति पद पर कब्जा जमाया। परिणाम घोषित होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने भरत शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

60 में से मिले 39 मत

सभापति पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में नगर परिषद के सभी 60 पार्षदों ने मतदान किया। मतगणना में भाजपा के भरत शर्मा को 39 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी टीकम जैन को 21 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भरत शर्मा ने 18 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सभापति बनने के लिए 31 पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता थी।

बूंदी नगर परिषद में कुल 60 वार्ड हैं। हालिया चुनाव में भाजपा के 29, कांग्रेस के 20 और 11 निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

क्रॉस वोटिंग की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नगर परिषद परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोनों दलों के पार्षदों को सुरक्षा घेरे में मतदान केंद्र तक लाया गया। सुबह से ही नगर परिषद के बाहर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों की भीड़ जुटी रही और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।

मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। सबसे पहले कांग्रेस प्रत्याशी टीकम जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने मतदान किया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी भरत शर्मा और सुरेश अग्रवाल ने मतदान किया। बाद में भाजपा के अन्य पार्षद भी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर परिषद पहुंचे और मतदान किया।

ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह छा गया। समर्थकों ने भरत शर्मा को कंधों पर उठाकर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया और आतिशबाजी की।

नवनिर्वाचित सभापति भरत शर्मा ने सभी पार्षदों और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि बूंदी शहर का सर्वांगीण विकास, बुनियादी सुविधाओं में सुधार और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के विजन को साकार करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से शहर के विकास के लिए काम किया जाएगा और बूंदी को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

भाई से मिलकर भावुक हुए भरत शर्मा

सभापति चुने जाने के बाद नगर परिषद से बाहर निकलते ही भरत शर्मा अपने भाई से मिले। दोनों भाई एक-दूसरे के गले लगे और जीत की बधाई दी। इस दौरान खुशी के आंसुओं के साथ दोनों भावुक नजर आए।

ओएसडी राजीव दत्ता से लिया आशीर्वाद

सभापति निर्वाचित होने के बाद भरत शर्मा होटल हाड़ौती पैलेस पहुंचे और लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत, भाजपा नेता अविजीत सिंह बिजनौर, विजयंत सिंह आमेरा और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: