ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

सेवा सेतु शिविर में 34 जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन, मौके पर किया निस्तारण

शिविर में 3 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और 2 नामांतरण पत्र जारी, नागरिक सेवाओं को सरल बनाने पर जोर

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
सेवा सेतु शिविर में 34 जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन, मौके पर किया निस्तारण
सेवा सेतु शिविर में 34 जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन, मौके पर किया निस्तारण
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति । बूंदी

सेवा सेतु अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को बूंदी नगर परिषद में आयोजित शिविर में आमजन को विभिन्न नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 3 विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र और 2 नामांतरण पत्र जारी किए गए, जबकि जन्म प्रमाण पत्र के लिए 34 आवेदन प्राप्त हुए। नगर परिषद के अनुसार शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों का निस्तारण भी किया गया।

शिविर का उद्देश्य आमजन को आवश्यक प्रमाण पत्र और अन्य नागरिक सेवाएं सरल, सुगम एवं त्वरित प्रक्रिया से उपलब्ध कराना है। इसके माध्यम से लोगों को सरकारी सेवाओं के लिए अनावश्यक परेशानी से राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर परिषद ने आमजन से अपील की है कि वे सेवा सेतु शिविर में पहुंचकर उपलब्ध सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं, ताकि प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।

शिविर में नगर परिषद आयुक्त ब्रजेश राय, शिविर प्रभारी आशा मीणा सहित नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: