ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / ताजा खबर / लेख विस्तार
ताजा खबर

बूंदी नगर परिषद परिसर होगा तंबाकू मुक्त, सभापति ने दिए सख्त निर्देश

कार्यालय में तंबाकू, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट के सेवन पर रोक; उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी नगर परिषद परिसर होगा तंबाकू मुक्त, सभापति ने दिए सख्त निर्देश
बूंदी नगर परिषद परिसर होगा तंबाकू मुक्त, सभापति ने दिए सख्त निर्देश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

नागरिक अभिव्यक्ति | बूंदी

नगर परिषद सभापति भरत शर्मा ने परिषद परिसर को तंबाकू मुक्त क्षेत्र बनाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में तंबाकू, गुटखा और बीड़ी-सिगरेट का सेवन नहीं करने तथा तंबाकू खाकर कार्यालय नहीं आने के लिए पाबंद किया गया है। निर्देशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सभापति शर्मा ने नगर परिषद कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने राजस्व, निर्माण, स्वच्छता, जन्म-मृत्यु पंजीकरण और लेखा शाखा सहित अन्य अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों को व्यवस्थित रखने और परिसर में गंदगी या तंबाकू की पीक नहीं होने देने के निर्देश दिए।

नगर परिषद के मीडिया प्रभारी अभिषेक जैन ने बताया कि सभापति ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने को कहा। कार्यालय में तंबाकू सेवन करते पाए जाने या स्वच्छता संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

सभापति शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की जिम्मेदारी निभाने वाली नगर परिषद का कार्यालय भी स्वच्छता का उदाहरण बने। परिसर को तंबाकू मुक्त रखने से कार्यालय का वातावरण बेहतर होगा और काम के लिए आने वाले नागरिकों को भी स्वच्छ माहौल मिलेगा।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: