ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / शहर / लेख विस्तार
शहर

‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर जनभागीदारी से होंगे विविध आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 8 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर होंगी गतिविधियां

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर जनभागीदारी से होंगे विविध आयोजन
‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर जनभागीदारी से होंगे विविध आयोजन
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 15 सितंबर। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह को ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम के साथ जनभागीदारी आधारित जनआंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 8 अक्टूबर 2026 तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न पोषण एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक ऋचा चतुर्वेदी ने बताया कि पोषण माह का प्रमुख उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल विकास के क्षेत्र में अधिक सशक्त बनाना है। अभियान के दौरान आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर ताजा एवं गरम पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित पांच प्रमुख विषयों पर विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

परिवार और समुदाय की भागीदारी पर जोर

अभियान में परिवारों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी प्रबंधन समितियों, स्वयं सहायता समूहों और समुदाय के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पोषण जागरूकता के साथ विविध एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देने तथा बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध कराए जाने वाले गरम पके भोजन की गुणवत्ता और वितरण व्यवस्था की सामुदायिक सहभागिता से निगरानी पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। इससे केन्द्रों के संचालन, सेवा वितरण और जवाबदेही को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विभाग के अनुसार पोषण माह की सफलता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि परिवार और समुदाय की सक्रिय सहभागिता से ही सुनिश्चित होगी। अभियान के माध्यम से बच्चों को संतुलित एवं विविध आहार के प्रति जागरूक करने, गुणवत्तापूर्ण पोषण सेवाएं उपलब्ध कराने और प्रारंभिक बाल विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी दी जाएगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: