ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / सामाजिक सरोकार / लेख विस्तार
सामाजिक सरोकार

लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के प्रति जागरुकता जरूरी

जवाहर नवोदय स्कूल में हुआ आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के प्रति जागरुकता जरूरी
लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के प्रति जागरुकता जरूरी
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बून्दी। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सीतापुरा, बूंदी में पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं ग्राम पंचायत की कार्यप्रणाली के प्रति जागरुकता विकसित करने के उ‌द्देश्य से आदर्श युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वि‌द्यालय के 38 विद्यार्थियों ने ग्राम सभा के विभिन्न सदस्यों एवं पदाधिकारियों की भूमिकाएँ निभाई। कार्यक्रम में छात्रा नंदनी योगी ने सरपंच, कुमकुम सेन ने सचिव, समीक्षा राठौर ने उपसरपंच, छात्र निखिल वर्मा ने प्राचार्य, हर्ष उल्लावत ने रोजगार सहायक तथा राहुल मीणा ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाई। इनके अतिरिक्त अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी निर्धारित भूमिकाओं का जोश एवं उत्साह के साथ निर्वहन किया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम सभा की बैठक का विधिवत संचालन किया गया।

विद्यार्थियों द्वारा ग्राम विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को बैठक में प्रस्तुत किया गया। इनमें स्वच्छता एवं स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, सड़क एवं आधारभूत सुविधाएँ, महिला एवं बाल कल्याण, रोजगार तथा ग्राम विकास जैसे विषय प्रमुख रहे। ग्रामीणों की भूमिका निभाने वाले विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएँ एवं सुझाव ग्राम सभा के समक्ष रखे।

सरपंच एवं पंचायत सदस्यों की भूमिका निभाने वाले वि‌द्यार्थियों ने इन समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि ग्राम सभा किस प्रकार सामूहिक चर्चा, सहभागिता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा ग्राम विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. मीणा मुख्य अतिथि तथा उप प्राचार्य बिशंभर सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक गजेन्द्र सिंह राठौड़ एवं अभिषेक बागड़ी के निर्देशन में किया गया। आदर्श युवा ग्राम सभा में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को जीवंत एवं ज्ञानवर्धक बना दिया। इस गतिविधि से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, संवाद कौशल, निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना, समस्या-समाधान कौशल एवं नागरिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित हुई।

यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी अनुभव रहा। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पंचायती राज व्यवस्था तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को व्यावहारिक रूप से समझा। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को जागरूक, संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: