ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / होम / लेख विस्तार
होम

1100 दीपों से जगमगाया नवल सागर, दिया जनकल्याण का संदेश

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं ने लिया भाग, जिलेभर में घरों पर भी जलाए दीप

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
1100 दीपों से जगमगाया नवल सागर, दिया जनकल्याण का संदेश
1100 दीपों से जगमगाया नवल सागर, दिया जनकल्याण का संदेश
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। ऐतिहासिक नवल सागर का तट गुरुवार शाम 1100 दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के पहले दिन जिला प्रशासन और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं, युवाओं और आमजन ने दीप प्रज्वलित कर जनकल्याण का संदेश दिया।

शाम सात बजे शुरू हुए कार्यक्रम के लिए नवल सागर परिसर में आकर्षक रंगोली सजाई गई। इसके आसपास दीप जलाए गए तो तालाब का किनारा रोशनी से निखर उठा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

शहर के साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने अपने घरों पर दीप जलाकर अभियान में भागीदारी निभाई। इस अवसर पर जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू और नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: