बूंदी नगर परिषद सभापति सहित 8 निकायों के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी
बूंदी, 17 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत बूंदी जिले में नगर परिषद सभापति और नगरपालिका अध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। नामांकन के अंतिम दिन कुल 27 अभ्यर्थियों ने 30 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
बूंदी नगर परिषद सभापति पद के लिए 4 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए। वहीं जिले की विभिन्न नगरपालिकाओं में भी अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।
देई नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन, हिण्डोली में 2 अभ्यर्थियों ने 2 नामांकन और इन्द्रगढ़ में 3 अभ्यर्थियों ने 4 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
इसी प्रकार केशवरायपाटन नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन, कापरेन में 3 अभ्यर्थियों ने 3 नामांकन तथा लाखेरी में 4 अभ्यर्थियों ने 5 नामांकन पत्र दाखिल किए।
सबसे अधिक नामांकन नैनवां नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए सामने आए। यहां 6 अभ्यर्थियों ने कुल 7 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
इस तरह बूंदी नगर परिषद सभापति और जिले की सात नगरपालिकाओं—हिण्डोली, देई, केशवरायपाटन, कापरेन, लाखेरी, इन्द्रगढ़ तथा नैनवां—के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 30 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए गए।
अब नामांकन पत्रों की जांच और आगे की चुनाव प्रक्रिया के बाद अध्यक्ष एवं सभापति पद के लिए मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।
