बूंदी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बूंदी नगर परिषद सभापति और जिले की सात नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की गुरुवार को संवीक्षा हुई। कुल 30 नामांकन पत्रों में से 10 खारिज कर दिए गए, जबकि 20 सही पाए गए।
बूंदी नगर परिषद में सभापति पद के लिए प्राप्त चार नामांकन पत्रों में से दो खारिज हुए और दो सही मिले। नैनवां नगर पालिका में सर्वाधिक सात नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। इनमें से तीन खारिज हुए, जबकि चार सही पाए गए।
लाखेरी में पांच नामांकन पत्रों की जांच में दो खारिज हुए और तीन सही मिले। इंदरगढ़ में प्राप्त चार नामांकन पत्रों में से एक खारिज हुआ तथा तीन सही पाए गए। केशोरायपाटन और कापरेन में तीन-तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। दोनों निकायों में एक-एक पत्र खारिज हुआ और दो-दो सही मिले
देई और हिंडोली में सभी नामांकन सही
देई और हिंडोली नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए दो-दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए थे। संवीक्षा में दोनों निकायों के सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
