बूंदी। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के तहत बूंदी नगर परिषद के सभापति और जिले की सात नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। बूंदी सहित सात निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। नैनवां में दोनों दलों के प्रत्याशियों के साथ एक निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में है।
बूंदी नगर परिषद के सभापति पद के लिए कांग्रेस के टीकम जैन और भाजपा के भरत कुमार शर्मा आमने-सामने हैं। देई नगर पालिका में भाजपा के महावीर का मुकाबला कांग्रेस के राजू लाल से होगा। हिंडोली में भाजपा के लोकेश और कांग्रेस के हनुमान अध्यक्ष पद के दावेदार हैं।
इंद्रगढ़ में कांग्रेस की ऋतु जैन और भाजपा की बीना शर्मा के बीच मुकाबला है। केशोरायपाटन में भाजपा की अनुराधा तथा कांग्रेस के तुषार शर्मा चुनाव मैदान में हैं। कापरेन में कांग्रेस की सुनीता और भाजपा की अनुपमा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।
लाखेरी में कांग्रेस के पवन कुमार और भाजपा के राकेश कुमार आमने-सामने हैं। वहीं, नैनवां में भाजपा की देवकी बाई, कांग्रेस की कृष्णा मित्तल और निर्दलीय दिलखुश पोटर के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।
