ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी सहित आठ निकायों में अध्यक्ष पदों का चुनाव आज, 17 उम्मीदवार मैदान में

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक मतदान, तुरंत बाद मतगणना; नैनवां में त्रिकोणीय मुकाबला

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी सहित आठ निकायों में अध्यक्ष पदों का चुनाव आज, 17 उम्मीदवार मैदान में
बूंदी सहित आठ निकायों में अध्यक्ष पदों का चुनाव आज, 17 उम्मीदवार मैदान में
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बूंदी नगर परिषद सभापति और जिले की सात नगरपालिकाओं के अध्यक्ष पदों के लिए सोमवार, 21 सितंबर को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होगी।

बूंदी नगर परिषद तथा इंद्रगढ़, लाखेरी, नैनवां, देई, हिंडोली, केशोरायपाटन और कापरेन नगरपालिकाओं में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं। नैनवां में भाजपा और कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं। शेष सात निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है।

बूंदी में टीकम जैन और भरत कुमार शर्मा आमने-सामने

बूंदी नगर परिषद सभापति पद के लिए कांग्रेस के टीकम जैन और भाजपा के भरत कुमार शर्मा मैदान में हैं। देई नगरपालिका में भाजपा के महावीर का मुकाबला कांग्रेस के राजू लाल से होगा। हिंडोली में भाजपा के लोकेश और कांग्रेस के हनुमान अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं।

इंद्रगढ़ में कांग्रेस की ऋतु जैन और भाजपा की बीना शर्मा आमने-सामने हैं। केशोरायपाटन में भाजपा की अनुराधा तथा कांग्रेस के तुषार शर्मा के बीच मुकाबला होगा।

नैनवां में निर्दलीय सहित तीन प्रत्याशी

नैनवां नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की देवकी बाई, कांग्रेस की कृष्णा मित्तल और निर्दलीय दिलखुश पोटर चुनाव लड़ रहे हैं। जिले के आठ निकायों में यही एक निकाय है, जहां तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।

कापरेन में कांग्रेस की सुनीता और भाजपा की अनुपमा के बीच मुकाबला है। लाखेरी में कांग्रेस के पवन कुमार तथा भाजपा के राकेश कुमार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: