ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी के 8 निकायों की मतगणना कल, 45 टेबलों पर होगी गिनती

सुबह 8 बजे शुरू होगी मतगणना, कार्मिकों व रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी के 8 निकायों की मतगणना कल, 45 टेबलों पर होगी गिनती
बूंदी के 8 निकायों की मतगणना कल, 45 टेबलों पर होगी गिनती
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी। जिले के आठ नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सोमवार, 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। कुल 263 मतदान बूथों की मतगणना के लिए 45 टेबलें लगाई जाएंगी। गणना संबंधित निकाय मुख्यालयों पर निर्धारित स्थलों पर होगी। जिले में 9 और 11 सितंबर को मतदान हुआ था।

मतगणना की तैयारियों के तहत शनिवार को नगर परिषद के टाउन हॉल में नियुक्त कार्मिकों और रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। दक्ष प्रशिक्षकों ने ईवीएम से मतगणना की प्रक्रिया समझाई और प्रायोगिक प्रदर्शन के जरिए गणना के तरीके बताए। डीएमएम सीलिंग टीम को मतगणना के बाद मशीनों को दोबारा सील करने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

बूंदी में 12, पांच निकायों में पांच-पांच टेबलें

बूंदी नगर परिषद के 94 बूथों की मतगणना दो कक्षों में लगाई जाने वाली 12 टेबलों पर होगी। लाखेरी के 35, नैनवां, केशोरायपाटन और कापरेन के 25-25 तथा इंद्रगढ़ के 20 बूथों की गणना के लिए पांच-पांच टेबलें निर्धारित की गई हैं। हिंडोली के 19 और देई के 20 बूथों की मतगणना चार-चार टेबलों पर होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: