ADVERTISEMENT
ब्रेकिंग न्यूज़
• हाड़ौती अंचल: कोटा में नए रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट के लिए 120 करोड़ का अतिरिक्त बजट स्वीकृत • चुनाव आयोग ने आगामी निकाय चुनाव हेतु वोटर लिस्ट अपडेशन की समय सीमा बढ़ाई • राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2026 की समय सारिणी घोषित, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी • टी20 वर्ल्ड कप: भारतीय टीम ने दूसरे मुकाबले में भी दर्ज की धमाकेदार जीत
नागरिक अभिव्यक्ति
होम / चुनाव / लेख विस्तार
चुनाव

बूंदी सहित पांच निकायों में भाजपा का कब्जा, तीन में कांग्रेस की जीत

भरत शर्मा 18 मतों से बने सभापति; लाखेरी में भाजपा और कापरेन में कांग्रेस को एक-एक वोट से मिली जीत

संवाददाता
विशेष संवाददाता विशेष रिपोर्टर
अक्षर आकार:
बूंदी सहित पांच निकायों में भाजपा का कब्जा, तीन में कांग्रेस की जीत
बूंदी सहित पांच निकायों में भाजपा का कब्जा, तीन में कांग्रेस की जीत
ADVERTISEMENT
खबर शेयर करें:

बूंदी, 21 सितंबर। जिले में नगरीय निकायों के प्रमुख पदों की चुनावी तस्वीर सोमवार को साफ हो गई। बूंदी नगर परिषद सहित आठ निकायों में से पांच में भाजपा और तीन में कांग्रेस ने जीत दर्ज की। बूंदी में भाजपा के भरत कुमार शर्मा सभापति निर्वाचित हुए। उन्होंने कांग्रेस के टीकम जैन को 18 मतों से हराया। वहीं लाखेरी और कापरेन में कांटे के मुकाबले हुए, जहां महज एक-एक वोट ने अध्यक्ष पद का फैसला किया।

भाजपा ने बूंदी नगर परिषद के अलावा केशोरायपाटन, लाखेरी, इंद्रगढ़ और देई नगर पालिकाओं में जीत हासिल की। कांग्रेस ने कापरेन, नैनवां और हिंडोली में अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। अब 22 सितंबर को उपसभापति और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव होंगे।

बूंदी में भरत शर्मा को 39, टीकम जैन को 21 वोट

बूंदी नगर परिषद में सभापति पद के मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी भरत कुमार शर्मा को 39 मत मिले, जबकि कांग्रेस के टीकम जैन को 21 मत प्राप्त हुए। शर्मा ने 18 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। जिले के आठ निकायों में जीत का सबसे बड़ा अंतर केशोरायपाटन में रहा। यहां भाजपा की अनुराधा को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के तुषार शर्मा को केवल एक मत प्राप्त हुआ। अनुराधा 23 मतों से विजयी रहीं।

लाखेरी और कापरेन में एक वोट ने तय किया अध्यक्ष

लाखेरी नगर पालिका में भाजपा के राकेश कुमार और कांग्रेस के पवन कुमार के बीच बेहद करीबी मुकाबला रहा। राकेश को 18 और पवन को 17 मत मिले। भाजपा ने एक मत के अंतर से अध्यक्ष पद हासिल किया।

कापरेन में भी जीत-हार का अंतर एक वोट रहा, लेकिन यहां बाजी कांग्रेस के हाथ लगी। कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता ने 13 मत प्राप्त कर भाजपा की अनुपमा को हराया। अनुपमा को 12 वोट मिले।

नैनवां और हिंडोली में कांग्रेस, इंद्रगढ़ और देई में भाजपा

नैनवां नगर पालिका में कांग्रेस की कृष्णा मित्तल ने 13 मत प्राप्त कर भाजपा की देवकी बाई को तीन मतों से हराया। देवकी बाई को 10 वोट मिले। हिंडोली में कांग्रेस के हनुमान को 12 और भाजपा के लोकेश को आठ मत प्राप्त हुए। हनुमान चार मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इंद्रगढ़ में भाजपा की बीना शर्मा ने 13 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस की रितु जैन को छह मतों से पराजित किया। रितु को सात वोट मिले। देई में भाजपा के महावीर ने 12 मत प्राप्त कर कांग्रेस के राजू लाल को चार मतों से हराया। राजू लाल को आठ वोट मिले।

पर्यवेक्षक ने जांचीं निर्वाचन व्यवस्थाएं

निर्वाचन पर्यवेक्षक जुगल किशोर मीणा ने हिंडोली नगर पालिका और बूंदी नगर परिषद में निर्वाचन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्वाचन प्रोटोकॉल के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उपसभापति और उपाध्यक्ष के चुनाव 22 सितंबर को

बूंदी नगर परिषद में उपसभापति तथा सातों नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष पदों के चुनाव 22 सितंबर को होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे से नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। सुबह 11.30 बजे नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। प्रत्याशी दोपहर दो बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यक होने पर दोपहर 2.30 से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना होगी।

ADVERTISEMENT
लेखक

विशेष संवाददाता

नागरिक अभिव्यक्ति विशेष डिजिटल रिपोर्टर एवं विश्लेषक।

comment पाठकों की प्रतिक्रिया (Comments)

अपनी राय दर्ज करें: